
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका। (फोटो- ANI)
कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास और आशुतोश रंका ने केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बातचीत दोनों ने नड्डा को अपनी मांगों के लिस्ट सौंपी।
इस मुलाकात के बाद सौरव दास ने बताया कि नड्डा से उनकी दो बार मुलाकात हुई। इसमें तीन बड़े मुद्दों पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करने की बात रखी गई।
सौरव दास ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ नड्डा जी के पास गए थे। वहां उन्होंने तीन मांगें रखीं। पहली मांग है कि सोनम वांगचुक को तुरंत रिलीज किया जाए।
उन्होंने बताया कि दूसरी मांग यह है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। और तीसरी मांग उन नीट छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की है, जिन्होंने परीक्षा घोटाले के बाद अपनी जान दे दी।
बता दें कि नीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।अब तक 20 से ज्यादा छात्रों की मौत हो चुकी है। कई जगहों पर छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।
सौरव दास ने कहा- हम तब तक आंदोलन नहीं रोकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते। या तो कैबिनेट से उन्हें हटाया जाए या वे खुद इस्तीफा दे दें। उन्होंने नड्डा के सामने जोर देकर कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना इस मुद्दे का हल नहीं निकल सकता।
सोनम वांगचुक को पुलिस की निगरानी में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव दास ने नड्डा से अपील की कि वांगचुक को बिना शर्त रिहा किया जाए।
सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने उनकी बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि संबंधित मंत्रालयों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही उन्होंने पेपर लीक मामले में उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। सौरव दास ने साफ चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जोरों पर है। इस दौरान, पुलिस के कुछ जवानों को भी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस हर कदम उठा रही है।
Updated on:
20 Jul 2026 07:27 pm
Published on:
20 Jul 2026 05:44 pm
