21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

CJP Protest: ‘सड़कों पर घसीटा गया, सिर फोड़े गए’, CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का आरोप, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे’

CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर CJP नेता आशुतोष रांका का बड़ा बयान। कहा- जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, आंदोलन जारी रहेगा।
2 min read
Google source verification
onam Sir Wife Geetanjali, Youth Protest Delhi, Government CJP Meeting Failure

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका | फोटो सोर्स-ANI

Delhi Protest Updates: 'कल दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कर दीं… हमारे युवाओं के सिर फोड़ दिए, उन्हें सड़कों पर घसीटा और महिलाओं के बाल तक खींचे गए।' दिल्ली में हुए हंगामे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने पुलिस पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार, 20 जुलाई के लाठीचार्ज के बाद दिल्ली का माहौल गरमा गया है। सीजेपी नेता ने साफ कह दिया है कि सरकार के साथ 5 घंटे की मीटिंग पूरी तरह बेकार रही। अब जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, प्रदर्शनकारी यहां से नहीं हटेंगे और यह आंदोलन अब और बड़ा होगा।

दिल्ली पुलिस पर बर्बरता का आरोप

आशुतोष रांका ने कल के विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा के लिए सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर न सिर्फ लाठियां चलाई गई, बल्कि लोगों को बेरहमी से पीटा गया, उनके सिर फोड़ दिए गए और उन्हें सड़कों पर घसीटा गया।

महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी

घटना का जिक्र करते हुए आशुतोष रांका ने बताया कि सोनम सर की पत्नी गीतांजलि मैडम को जबरन ट्रक से बाहर निकालने के लिए उनके बाल तक खींचे गए। इसके अलावा, पुलिस की इस कार्रवाई में उनके एक वॉलंटियर की पसलियां भी टूट गई। रांका ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने ऐसी क्रूरता की उम्मीद कभी नहीं की थी और पुलिस को साफ तौर पर लोगों को बेरहमी से पीटने के निर्देश दिए गए थे।

बेनतीजा रही सरकार के साथ बैठक

कल सरकार के साथ हुई बातचीत पर निराशा जताते हुए CJP प्रवक्ता ने कहा कि 5 घंटे की लंबी बैठक पूरी तरह बर्बाद हो गई और उन्हें सरकार की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं मिला। उन्होंने साफ अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार अब सरकार अगर हमसे बात करना चाहती है, तो उन्हें खुद यहां पर आना होगा।

आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी

पुलिस की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए रांका ने कहा कि इस दमन से आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि यह विरोध प्रदर्शन और ज्यादा बढ़ेगा। उन्होंने बताया है कि अब और भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे। रांका ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग