13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, NFH Survey में ज्यादातर महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किए गए सर्वे में पूछा गया कि ‘आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है, जवाब में सबसे ज्यादा सहमत तेलंगाना की महिलाएं देखने को मिलीं

2 min read
Google source verification
Domestic Violence

Domestic Violence

नई दिल्ली। घरेलू हिंसा ( Domestic Violence ) को लेकर कुछ राज्यों में किए गए एक सर्वेक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दरअसल सर्वेक्षण में ये पाया गया है कि घरेलु हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी हैं। यही नहीं ज्यादातर महिलाओं ने पति से मार खाने को जायज करार दिया है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ( National Family Health Survey ) में ये खुलासा हुआ है। इसी तरह के वर्ष 2018 के एक सर्वे में 52 फीसदी महिलाओं ने माना था कि घरेलु हिंसा सही है। जबकि इस बार तेलंगाना जैसे राज्य में 83 फीसदी महिलाएं मानती है कि घरेलु हिंसा जायज है।

यह भी पढ़ेंः आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कोरोना वायरस, गवर्नर ने फरवरी 2022 तक की डिजास्टर ममरजेंसी की घोषणा

इन राज्यों में किया गया सर्वे
नेशनल फैमिली हेल्थ की ओर से देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में घरेलु हिंसा को लेकर सर्वे किया गया।

इस सर्वे में पूछा गया कि ‘आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है?’ सर्वेक्षण में शामिल महिलाओं में से तेलंगाना में 83.8 फीसदी महिलाओं ने इसके जवाब में कहा कि पुरुषों का अपनी पत्नियों को पीटना जायज है, जबकि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 14.8 फीसदी महिलाओं ने कहा कि ‘पीटना जायज है’। यहां ज्यादातर का मानना था कि पीटना किसी भी तरीके से सही नहीं है।

वहीं तेलंगाना के अलावा कर्नाटक के 81.9 फीसदी पुरुषों की भी यही राय है, कि घरेलु हिंसा जायज है।

इन राज्यों में हुआ सर्वे
जिन राज्यों में घरेलु हिंसा को लेकर सर्वेक्षण किया गया उनमें असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल शामिल हैं।








नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे







































राज्यमहिलापुरुष
तेलंगाना83.870.4
आंध्र प्रदेश83.666.5
कर्नाटक76.981.9
हिमाचल14.814.2
त्रिपुरा29.521.3

नागालैंड


23.934.4

यह भी पढ़ेंः Corona New Variant: 30 बार अपना रूप बदल चुका है कोविड का नया वैरिएंट, जानिए किस बात ने बढ़ाई चिंता

सर्वे में शामिल थीं 7 अलग परिस्थितियां
सर्वे में कई तरह की परिस्थितियों को भी शामिल किया गया था। इसमें लिखा था कि आपकी राय में पति की ओर से पत्नी को पीटना कब जायज है-

1. यदि वह बिना बताए घर से बाहर जाती है?
2. जब वह घर या बच्चों की उपेक्षा करती है?
3. जब वह पति से बहस करती है?
4. पति के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करती है?
5. जब ठीक से खाना नहीं बनाती है?
6. किसी और के साथ संबंध में है?
7. ससुराल वालों के प्रति अनादर भाव रखती है?