30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में फिर कोरोना का विस्फोट, गवर्नर ने न्यूयॉर्क में किया ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ का ऐलान

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बीच अमरीका के न्यूयॉर्क राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच गवर्नर कैथी ने डिजास्टर इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। ये आपातकाल की स्थिति फरवरी 2022 तक लागू रहेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Nov 2021, 11:06 AM IST

Coronavirus In america

Coronavirus In america

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। एक तरफ कोविड-19 के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी तो दूसरी तरफ सुपर पावर कहे जाने वाले अमरीका में भी कोरोना का फिर विस्फोट हुआ है। अमरीका ( America ) के राज्य न्यूयॉर्क ( New York )में कोरोना वायरस संक्रमण के थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

कोविड-19 के तेजी से बढ़ने के बाद सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। गवर्नर ने संक्रमण दर में आई बढ़ोतरी और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में आई तेजी का हवाला देते हुए राज्य में ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ ( Disaster Emergency ) का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़ेँः Corona New Variant: 30 बार अपना रूप बदल चुका है कोविड का नया वैरिएंट, जानिए किस बात ने बढ़ाई चिंता

जानिए क्या आदेश किया जारी
न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने कोरोना से बिगड़ते हालातों के बीच अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिका है- 'मैं, कैथी होचुल, न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर, संविधान और न्यूयॉर्क राज्य के कानूनों की ओर से मुझमें निहित अधिकार के आधार पर, कार्यकारी कानून के अनुच्छेद 2-बी की धारा 28 के अनुसार मैंने पाया कि न्यूयॉर्क राज्य में एक आपदा आई है, जिसके लिए प्रभावित स्थानीय सरकारें पर्याप्त रूप से प्रतिक्रिया में असमर्थ हैं, और मैं 15 जनवरी 2022 तक पूरे न्यूयॉर्क राज्य के लिए एक राज्य आपदा आपातकाल की घोषणा करती हूं।'

लगातार बिगड़ रहे हैं हालात
दुनिया के ताकतवर देश अमरीका में इन दिनों कोरोना से बुरा हाल है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति न्यूयॉर्क की स्थिति है। बीते 24 घंटों में 5 हजार 785 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि अब तक सिर्फ न्यूयॉर्क राज्य में कुल 58 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 28 लाख तक पहुंच चुकी है। हालांकि इस बीच राहत देने वाली खबर भी है कि न्यूयॉर्क में करीब 23 लाख 26 हजार लोग कोरोना से उबर चुके हैं।

लेकिन चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि अब भी 4 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले बने हुए है। कुछ समय पहले यहां के हालात सुधर गए थे और लगा कि सब कुछ कंट्रोल हो गया। लेकिन, अब स्थिति फिर डराने वाली है। यही वजह है कि गवर्नर कैथी होचुल ने पूरे राज्य नें आपातकाल घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus In India: नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, केंद्र का राज्यों को निर्देश, यात्रियों की टेस्टिंग और स्क्रीनिंग पर दें जोर

अस्पतालों में जगह नहीं
बीच में एक वक्त था जब राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति कंट्रोल नजर आ रही थी लेकिन अब फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में जा रहे हैं। हालात यह है कि कई अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है।