राजधानी दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, यह एक लघु भारत है। दिल्ली 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की सोच को जीती है। इस चुनाव में मैं जहां भी गया, मैंने गर्व के साथ कहा कि मैं पूर्वांचल से सांसद हूं। पूर्वांचल के लोगों ने प्यार दिया, विश्वास दिया, नई ऊर्जा दी, नई ताकत दी। इसलिए, पूर्वांचल के सांसद के रूप में, मैं पूर्वांचल के लोगों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।" भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है। देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।'