Delhi Election Results 2025: भाजपा ने 10 साल से ज़्यादा समय बाद दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बेदखल करके एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने दिल्ली में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। BJP की जीत और केजरीवाल की हार के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नई दिल्ली सीट पर AAP चीफ केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हरा दिया। केजरीवाल की हार के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें पूर्व दिल्ली सीएम केजरीवाल पीएम मोदी को चैलेंज करते दिख रहे हैं खासबात यह है कि यह वीडियो केजरीवाल की खुद की प्रोफाइल से शेयर किया गया है।