10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 9 की दर्दनाक मौत, दोनों गाड़ियों को काटकर निकाले शव

गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसा बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
road accident

road accident

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद गाड़ी नियंत्रित हो गई है। इस हादसे में कार और बस के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई अन्य यात्री हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और अन्य लोगों में इलाज के लिए घायलों को नजदीक अस्पलात में भर्ती करवाया है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुई है।

सूरत से वलसाड जा रही थी बस
ड्राइव करते वक्त ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हुई और उसने एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी। नवसारी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई है। कार में सवार सभी आठ लोगों सहित 9 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बस ड्राइवर सहित अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस सूरत से वलसाड जा रही थी।

यह भी पढ़ें- गुजरात के वड़ोदरा में हाइवे पर हादसा, चालक सहित छह लोगों की मौत

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा-गुजरात से एमपी आ रही बस पलटी, 30 यात्री घायल

दोनों गाड़ियों को काटकर निकाले शव
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को निकालने के लिए दोनों गाड़ियों को काटना पड़ा है।