1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति चुनावः द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद जश्न का दौर शुरू, थिरकते दिखे BJP नेता, बधाई देने घर पहुंचे PM मोदी

Presidential Election: राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव जीत लिया है। तीसरे राउंड में भी उन्होंने पचास प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त कर लिए। उनकी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

3 min read
Google source verification
pm_modi_with_president.jpg

Droupadi Murmu won Presidential Election BJP leaders celebration start

Presidential Election: एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। काउटिंग के तीसरे राउंड में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मत हासिल कर लिए। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी के नेता देश के अलग-अलग राज्यों में जश्न मना रहे हैं। इधर द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां उन्होंने द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी।

उल्लेखनीय हो कि संसद भवन में चल रही काउटिंग के तीसरे दौर में द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल हुई। थर्ड राउंड तक हुई काउटिंग में द्रौपदी मुर्मू को 3,219 वैध मतों में से 2,161 मत मिले। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,058 मत मिले। पचास प्रतिशत मत हासिल करते ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई। जिसके बाद जश्न का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर उन्हें देश-विदेश से बधाई मिल रही है।

यशवंत सिन्हा ने पक्षपात के बिना संविधान का संरक्षण की उम्मीद जताई-
द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद विपक्षी दलों के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है - वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है - कि भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में, वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी द्रौपदी मुर्मू को दी जीत की बधाई-
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। देश से बाहर की बात करें तो नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत के लिए बधाई दी है। इधर राजधानी दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है।

रामनाथ कोविंद ने भी दी बधाई, अमित शाह ने उनके संघर्ष को किया याद-

निर्वतमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट करते हुए द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट पर बधाई देते हुए लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी जिन विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आज देश के इस सर्वोच्च पद पर पहुँची है वो हमारे लोकतंत्र की अपार शक्ति को दर्शाता है। इतने संघर्षों के बाद भी उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया वो सभी के लिए प्रेरणीय है।

बिहार में कार्यकर्ताओं संग थिरकती नजर आई डिप्टी सीएम-
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी। पार्टी मुख्यालय पर चल रहे जश्न में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ड्रम बजाती नजर आई। बिहार में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी अबीर-गुलाल से सराबोर कार्यकर्ताओं के साथ थिरकती नजर आई।

ओडिशा में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साबित पात्रा ओडिशी शैली में थिरकते दिखे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट पर बधाई देने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलकर बधाई देने पहुंचे। इसके अलावा बीजेपी के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी।

यह भी पढ़ेंः 5 लाख सैलरी, 320 एकड़ में फैला शाही आवास, जानिए भारत के राष्ट्रपति को मिलती हैं क्या सब सुविधाएं?

18 जुलाई को हुई थी वोटिंग, पड़े थे 99 प्रतिशत से अधिक मत-

राष्ट्रीय राजधानी के संसद भवन में गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई थी। प्रतियोगिता में मुर्मू और सिन्हा एक दूसरे के खिलाफ खड़े थे। विभिन्न दलों द्वारा दिए गए समर्थन को देखने हुए, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार मुर्मू को विपक्ष के सिन्हा पर स्पष्ट बढ़त थी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार (18 जुलाई) को संपन्न हुआ जिसमें 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

यह भी पढ़ेंः देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, तीसरे राउंड में ही यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

Story Loader