15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज़ रफ्तार डंपर ने मारी काम पर जा रहे मजदूरों को टक्कर, आंध्र प्रदेश में 4 महिलाओं की हुई मौत

Andhra Pradesh Dumper Accident: आंध्र प्रदेश में आज एक डंपर एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 4 महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Accident

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के काकीनाडा (Kakinada) ग्रामीण में आज, शनिवार 16 मई की सुबह एक दर्दनाक एक्सीडेंट का मामला सामने आया। तेज़ रफ्तार डंपर ने कुछ मजदूरों को टक्कर मार दी। यह हादसा काकीनाडा ग्रामीण मंडल के कोव्वूरू ब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जिस समय मजदूर काम करने के लिए जा रहे थे।

4 महिलाओं की हुई मौत

डंपर की टक्कर से 4 महिलाओं की मौत हो गई। चारों पास में ही मजदूरी का काम करती थीं और जिस समय एक्सीडेंट हुआ, उस समय काम पर ही जा रही थीं, लेकिन सड़क पार करते समय ही डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर इतनी जोर की थी कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

2 मजदूर घायल

इस डंपर एक्सीडेंट में 2 मजदूर घायल हो गए हैं। दोनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने की मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन मजदूरों को काम शुरू करने से पहले बायोमेट्रिक अटेंडेंस और फोटो के लिए नेशनल हाईवे पर आना पड़ता था, क्योंकि गांव में नेटवर्क की समस्या है। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वो काम की जगह जाते थे। हालांकि इस दौरान वहाँ से गुज़रने वाले वाहनों की वजह से यह काम जोखिमपूर्ण था। इंद्रपालम पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही और ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार इस एक्सीडेंट का मुख्य कारण बनी।

सड़क सुरक्षा की दयनीय स्थिति

यह एक्सीडेंट आंध्र प्रदेश में सड़क सुरक्षा की दयनीय स्थिति को उजागर करती है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले गरीब मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मजदूरों की सुविधाओं और सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और मुआवजे का ऐलान किया है। इस तरह के सड़क हादसे बार-बार हो रहे हैं, जिससे सड़क पर यातायात प्रबंधन और जागरूकता अभियान चलाने की ज़रूरत पर बल दिया जा रहा है।