16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-NCR में गर्मी बरसाएगी कहर, 44°C तक पहुंचेगा तापमान; इन जिलों में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी का भी अलर्ट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। IMD ने कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है । वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बरसाएगी कहर (Photo-AI)

IMD Latest Forecast: राजधानी दिल्ली में आने वाले चार दिन लोगों के लिए बहुत मुश्किल वाले होने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अलर्ट के अनुसार 16 से 19 मई तक दिल्ली-NCR में लोगों को भीषण गर्मी का समना करना पड़ सकता है। इन दिनों में दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में तापमान लगातार बढ़ेगा और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज तापमान के साथ गर्म हवाएं और धूल भरी आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने खासकर दोपहर के समय लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

16 मई यानी आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के आसपास रहेगा।

17 मई को कैसा हेगा मौसम?

रविवार को दोपहर या शाम के समय आसमान में बादल छाने के आसार हैं। इसके साथ गरज-चमक और धूल भरी आंधी चल सकती है। 17 मई को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि गर्मी में ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

18 मई को दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लगातार गर्म हवाएं चलने से लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो सकती है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा का असर रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे रात में भी गर्मी महसूस होगी। वहीं, 19 मई को भी दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन भी दिनभर गर्म और सूखी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे हीट स्ट्रेस बढ़ सकता है।