31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से 19 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 रही। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान में भी धरती हिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Mar 2023, 8:02 AM IST

Earthquake

Earthquake

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र रहा। भारत अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भारत में अब तक भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मीडियाई खबरों के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 19 लोगों की जान चली गई है।


सीस्मोलॉजी विभाग के मुताबिक रात 10.17 बजे कालाफग, अफगानिस्तान से 90 किमी की दूरी पर यह झटके महसूस किए गए। नोएडा की हाईराइज सोसाइटीज की तस्वीरों में देखा जा सकता है लोग घरों से निकलकर पार्क में आ गए। भूकंप इतना तेज था कि लोग काफी डर गए थे।


अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र बीती रात 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से भारी नुकसान भी हुआ है। अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पाकिस्तान में 2 औरतों समेत 9 लोगों की भूकंप से मौत होने की खबर है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में 160 लोग घायल भी हुए है।


भूकंप के बाद रावलपिंडी के एक बजार में भगदड़ मच गई है। खबर में कहा गया है कि खैबर-ख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम पांच सदस्य घायल हो गए। भूकंप के बाद लोगों के दहशत का माहौल बना हुआ है।