
ED Action Against Bhupendra Singh Hooda
Haryana: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा के पूर्व CM और कांग्रेस नेता से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले (Money Laundering Case) में कार्रवाई करते हुए दो कंपनियों की 834 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। ED ने हुड्डा, एम्मार और MGF डेवलपमेंट लिमिटेड समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ ये एक्शन लिया है। आरोपियों ने इस गांवों में सस्ते दामों में जमीन हासिल की थी। ये सभी संपत्तियां गुरुग्राम और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित हैं।
ED अधिकारियों ने बताया कि एम्मार इंडिया लिमिटेड की 501.13 करोड़ रुपये की संपत्ति और MGF डेवलपमेंट्स की 332.69 करोड़ रुपये कीमत की 401.655 एकड़ में फैली अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। बता दें कि ये सभी संपत्तियां गुरुग्राम और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित हैं। इसके साथ ही एम्मार इंडिया और MGF डेवलपमेंट्स दोनों पर गुरुग्राम के सेक्टर 65 और 66 में आवासीय कॉलोनी के लिए नगर नियोजक से मिले लाइसेंस के मामले में भी जांच की जा रही है।
Updated on:
30 Aug 2024 04:12 pm
Published on:
30 Aug 2024 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
