11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने अब दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को भेजा समन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगले समन जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पूनम को 14 जुलाई को ED जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

2 min read
Google source verification
ED issues summon to Delhi minister Satyendar Jain’s wife Poonam Jain for July 14 in money-laundering case

ED issues summon to Delhi minister Satyendar Jain’s wife Poonam Jain for July 14 in money-laundering case

दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 30 मई को हवाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन से कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अब इसी कड़ी में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले जांच के सिलसिले में सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को भी समन भेज दिया है। उन्हें 14 जुलाई को ईडी के जांचकर्ताओं के मुख्यालय में उसके मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

57 वर्षीय सत्येंद्र जैन को ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। वह दिल्ली सरकार में बिना किसी विभाग के मंत्री हैं। इससे पहले जैन पर स्वास्थ्य, बिजली और कुछ अन्य आरोप थे। इस मामले में उनकी पत्नी पूनम जैन का भी नाम शामिल था, इसलिए वह पहले से ED की राडार पर थीं। वहीं अब ED ने पूनम जैन को समन भेजा है। ED ने उनसे कुछ डिजिटल साक्ष्य भी मांगे हैं।

दरअसल, ED की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के 2017 के एक मामले पर आधारित है, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि 'आप' नेता और उनकी पत्नी पूनम जैन ने 14 फरवरी 2015 और 31 मई 2017 के बीच ₹1.47 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के दोगुने से भी अधिक थी।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी की मां विजयम्मा ने दिया YSR कांग्रेस से इस्तीफा, अब बेटी की पार्टी में निभाएंगी यह भूमिका

बताते चलें, अप्रैल महीने में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थी। इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं। जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार और अन्य के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी के बाद एजेंसी ने 2.85 करोड़ रुपये की अवैध रूप से रखी नकदी और 133 सोने के सिक्के जब्त करने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें: Maa Kaali Poster Controversy: फिर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, बोली - 'BJP बंगालियों को न सिखाए कि मां काली की पूजा कैसे करनी चाहिए'