दरअलस, देश में फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद मचा हुआ है। पोस्टर में मां काली के सिगरेट पीते दिखाया गया है। हिंदू धर्म की पूजनीय देवी काली को इस तरह चित्रित किए जाने को लेकर हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई। पोस्टर की वजह से छिड़ी बहस में TMC नेता महुआ मोइत्रा भी शामिल हो गई। उन्होंने देवी काली को लेकर बयान दिया कि काली के कई रूप हैं, वह मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी थीं।