तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राजनीति में न होने की सूरत में उनके खिलाफ एक भी केस दर्ज होता? उनका कहना था कि कोई मुकदमा नहीं होता। ये सारे मामले राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई असर नहीं पड़ता। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शायद आप लोग भी भूल गए होंगे कि मुझे, लालू जी को, या मेरी मां को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स ने कितनी बार बुलाया होगा। किसी को इसका हिसाब भी याद है क्या? फिर भी, जब बुलावा आएगा, हम जाएंगे, क्योंकि हम कानून का सम्मान करते हैं।