Adr Report: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4092 विधायकों के चुनाव के समय पेश हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी जुटाई है। एडीआर के मुताबिक देश में विभिन्न राज्यों के मौजूदा विधायकों के पास 73348 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। यह संपत्ति उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के एक साल के कुल बजट के बराबर है।