रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भाजपा ने अपनी घोषित आय का केवल 50.96 प्रतिशत खर्च किया, जबकि कांग्रेस ने अपनी कुल आय का 83.69 प्रतिशत खर्च कर दिया। बीजेपी का कुल खर्च 2,211.69 करोड़ रुपये है। वहीं, कांग्रेस का कुल खर्च 1,025.25 करोड़ रुपये है। बीजेपी ने अपनी आय का लगभग आधा हिस्सा खर्च किया, जबकि कांग्रेस ने अपनी कुल आय का अधिकांश हिस्सा खर्च कर दिया।