अब बात करते हैं क्षेत्रीय पार्टियों की। 2023-24 में बीआरएस को 495.5 करोड़ रुपए, डीएमके को 60 करोड़ रुपए, वाईएसआर कांग्रेस को 121.5 करोड़ रुपए और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 11.5 करोड़ रुपए चंदा मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को 11.1 करोड़ रुपए का चंदा मिला है, जो पिछले साल 37.1 करोड़ रुपए था, यानी AAP के चंदे में गिरावट देखी गई है। इसी दौरान बहुजन समाज पार्टी (BSP) को मात्र 20,000 रुपए का चंदा प्राप्त हुआ है।