
दिल्ली गुरुग्राम में ED की छापेमारी (ANI)
ED Raid Delhi Gurugram: दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए Earth Infrastructure Limited (EIL) और उससे जुड़े ग्रुप कंपनियों पर शिकंजा कसा है। 10 अप्रैल 2026 को दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ 10 ठिकानों पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और लग्जरी संपत्तियां बरामद हुई हैं।
ईडी की इस कार्रवाई में अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान करीब 6.3 करोड़ रुपये नकद, लगभग 7.5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, चांदी की सिल्लियां (सिल्वर बुलियन), महंगी लक्सरी घड़ियां और अन्य कीमती संपत्तियां बरामद की गईं हैं। ये सभी ठिकाने कंपनी के निदेशकों, प्रमोटरों और उनसे जुड़े लोगों से संबंधित थे।
इस घोटाले की शुरुआत दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (Economic Offences Wing) द्वारा दर्ज की गई पांच FIR से हुई थी। इन FIR में Earth Infrastructure Limited और इसके डायरेक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए, जिनमें धोखाधड़ी (Fraud), आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy), विश्वासघात (Breach of Trust) शामिल है। इसके बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (Serious Fraud Investigation Office) ने भी कंपनी के खिलाफ कंपनी अधिनियम की धारा 447 के तहत कार्रवाई शुरू की।
जांच में सामने आया है कि Earth ग्रुप ने दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च किए थे, जैसे:
इन प्रोजेक्ट्स के जरिए निवेशकों को आकर्षक रिटर्न और समय पर फ्लैट/कमर्शियल यूनिट देने का भरोसा दिया गया था।
कंपनी के झूठे वादों पर भरोसा कर करीब 19,425 निवेशकों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी निवेश कर दी। जांच के अनुसार कुल लगभग 2024.45 करोड़ रुपये जुटाए न तो प्रोजेक्ट पूरे किए गए न ही निवेशकों को फ्लैट या संपत्ति का कब्जा मिला। इस तरह हजारों परिवारों की मेहनत की कमाई फंस गई।
ईडी का मानना है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर पूरे नेटवर्क को संचालित किया और हजारों निवेशकों को धोखा दिया।
पैसे को छिपाने और घुमाने के लिए कई कंपनियों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें Lavender Infratech Pvt Ltd, Dhurav Real Estate Developers Pvt Ltd, Murlidhar Infracon Pvt Ltd, Banke Bihari Farming Pvt Ltd, Julian Infracon Pvt Ltd है।
Updated on:
11 Apr 2026 12:46 pm
Published on:
11 Apr 2026 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
