
ED on Vivekanand Shankar Patil
ED on Vivekanand Shankar Patil: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शेतकारी कामगार पक्ष पार्टी 4 बार के विधायक और पनवेल, मुंबई के करनाला नगरी सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद शंकर पाटील के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने गुरुवार को उनके और उनसे जुड़े लोगों की लगभग 152 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जांच एजेंसी ने ये कार्रवाई 540 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के संबंध मामले की है। ईडी के मुताबिक इस मामले में अबतक कुल 386 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
Video: एयरपोर्ट पर महिला ने पुलिस अफसर समेत 3 पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार
[typography_font:14pt;" >फर्जी खातों से किए गए 560 करोड़ रु. की धोखाधड़ी
जांच एजेंसी ने 2019 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज FIR के आधार पर जांच शुरू की थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश पर ऑडिट किए जाने के बाद मामला प्रकाश में आया था। ईडी मुताबिक साल 2019-20 में, जब यह पता चला कि पूर्व विधायक पाटिल 63 फर्जी लोन अकाउंट्स के जरिए बैंक से भुगतान कर कर्नाला चैरिटेबल ट्रस्ट और कर्नाला स्पोर्ट्स अकादमी को जमा किया था, जिनकी स्थापना और नियंत्रण पाटिल के हाथों में थी।
यह भी पढ़ें: 'मां के चाहने से फैसले में नहीं लिख सकते मौत', 26 हफ्ते की प्रेग्रेंसी टर्मिनेशन याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा
Updated on:
12 Oct 2023 08:41 pm
Published on:
12 Oct 2023 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
