
Eknath Shinde Health Update
Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र में सरकार गठन के बीच एकनाथ शिंदे की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की तबीयत बिगड़ गई है। बता दें कि फिलहाल शिंदे मुंबई से दूर अपने गांव सतारा में हैं। सतारा में ही उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई है। हाल ही में सीएम पद से अपनी दावेदारी छोड़ी थी। शिंदे की देखरेख के लिए डॉक्टरों की एक टीम उनके गांव पहुं गई है। डॉक्टरों की टीम जांच के बाद मीडिया को ब्रीफ दे सकती है।
एकनाथ शिंदे कल यानी शुक्रवार, 29 नवंबर को अचानक अपने गांव सतारा पहुंचे थे। महाराष्ट्र में NDA की प्रस्तावित बैठक शिंदे के गांव जाने की वजह से कैंसिल हो गई। आज शाम को शिंदे डिप्टी सीएम को लेकर कोई बड़ी घोषणा करने वाले थे।2022 में मुख्यमंत्री बनने वाले एकनाथ शिंदे ने वो भी तब, जब महायुति ने महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी CM के नामों पर अब भी पेच फंसा है।
महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में होगा। शपथ ग्रहण की तैयारियों का जिम्मा BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को दिया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा 2 या 3 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुला सकती है। इस बैठक में CM के नाम का पर फाइनल मुहर लगेगी।
Published on:
30 Nov 2024 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
