
रायपुर में सफलता के लिए शुभकानाएं संदेश देने के लिए यह श्रृंखला का निर्माण किया गया । करीब 160 बच्चों ने इसको पूरा किया। फोटो— त्रिलोचन मानिकपुरी

बेंगलूरु के नेहरू प्लेनेटोरियम में सफलता पर खुशी व्यक्त करते लोग। फोटो— बी विजयकुमार

चंद्रयान— 3 की सफल लेंडिंग होने के बाद जश्न का माहौल हुआ...शहनाई और नगाड़े पर डांस हुआ... लोगों को मिठाई खिलाई गई तो वहीं आतिशबाजी भी हुई दृश्य शहीद गेट पर ...फोटो अजय शर्मा भोपाल

बीकानेर में चंद्रयान—3 की सफलता के बाद केंद्रीय विद्यालय में जश्न मनाते छात्र... हाथों में भारतीय ध्वज लेकर खुशी में झूमते छात्र छात्राएं... लाइव प्रसारण के दौरान भारत मां के नारे लगाते... फोटो नौशाद अली।

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिग का उदयपुर के विज्ञान समिति में लाइव देखते लोग... अस्पताल मार्ग पर पटाखे छोड़ मिठाई बांटी... भारत माता के नारे लगा खुशी का इजहार करते दुकानदार । फोटो—प्रमोद सोनी

झुंझुनूं में राजस्थान पत्रिका की ओर से बड़ी स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान जश्न मनाते बच्चे व अभिभावक। फोटो— विमलेश दाधीच

सूरत के कई स्कूलों में सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना सभा के साथ हवन का भी आयोजन किया गया था। चंद्रयान के लैंड करते ही सड़कों पर लोगों ने जमकर पटाखे भी फोड़े। फोटो— मुकेश त्रिवेदी

सीकर में चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्ण उतरने की मनोकामना के साथ शहर के जाट बाजार में लोहागर्ल सूर्य मंदिर के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सानिध्य में यज्ञ किया गया। फोटो— पंकज पारमुवाल