अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के एक वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञ ने रविवार को किशोरों के टीकाकरण के सरकार के फैसले को 'अवैज्ञानिक' बताया। डॉ. संजय के राय, जो एम्स में वयस्कों और बच्चों के लिए कोवैक्सिन परीक्षणों के प्रमुख अन्वेषक भी हैं, ने एक ट्वीट में कहा, मैं राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा और सही निर्णय लेने के लिए पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन बच्चों के टीकाकरण पर उनके अवैज्ञानिक निर्णय से मैं पूरी तरह निराश हूं। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीके के प्राधिकरण के अनुदान की सिफारिश की थी। मंजूरी कुछ शर्तो के अधीन आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए दी गई है।