13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइब्रिड कारों के टैक्स में कटौती से सस्ती हो सकती है ईवी, जानिए अभी कितना लगता है टैक्स

टैक्स में बदलाव हुआ तो इलेक्ट्रिक कारों की मांग घटेगी। बिक्री बढ़ाने के लिए ईवी कंपनियों को दाम में कटौती करनी पड़ सकती है।

2 min read
Google source verification
electric_cars.jpg

अगर देश में हाइब्रिड कारों पर लगने वाले टैक्स में कटौती होती है तो इनकी कीमतें तो घटेंगी ही, इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भी कम हो सकती है और ऑटोमोबाइल कंपनियों को ईवी की बिक्री बढ़ाने के लिए इनकी कीमतों में भी कटौती के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। दरअसल, केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने हाल में कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हाइब्रिड कारों पर लगने वाले टैक्स में कटौती करने की गुजारिश की है। उन्होंने हाइब्रिड कारों पर मौजूदा 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 12 प्रतिशत करने की अपील की है।

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दो-फाड़

अभी देश में उत्पादित हाइब्रिड कारों पर जीएसटी और अन्य टैक्स को मिलाकर कुल 43 प्रतिशत टैक्स लगता है। जबकि इलेक्ट्रिक कारों (ईवी) पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगती है और इसमें कंपेनसेशन सेस भी जीरो है। हालांकि, आम चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने से अभी जीएसटी में किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है, लेकिन गडकरी के इस बयान से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल है। टोयोटा और होंडा जैसी कंपनियां हाइब्रिड कारों पर टैक्स में कटौती की मांग कर रही हैं, वहीं मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियां मौजूदा रेट को बनाए रखने के पक्ष में है।

टैक्स घटा तो यह होगा असर

- हाइब्रिड कारों के टैक्स में कटौती हुई तो कार बाजार में कई नई हाइब्रिड कारों की एंट्री होगी, जिससे इनकी कीमतें भी घटेंगी।
- इससे टाटा और महिंद्रा जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपनी ईवी की कीमतें घटानी होंगी, ये कंपनियां भी हाइब्रिड कारें ला सकती हैं।
- एसयूवी के साथ हैचबैक और सिडान सेगमेंट में भी हाइब्रिड कारें आ सकती हैं, कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, टैक्स घटने पर किआ, रेनॉ, फोक्सवैगन, एमजी मोटर्स और स्कोडा की हाइब्रिड कारें भी भारतीय बाजार में आ सकती है।

अभी इतना लगता है टैक्स

वाहन श्रेणी ईवी पेट्रोल-डीजल हाइब्रिड

छोटी कारें (1200 से कम) 5 प्रतिशत 29-31 प्रतिशत 28 प्रतिशत
1200-1500 सीसी 5 प्रतिशत 45 प्रतिशत 43 प्रतिशत
1500 सीसी से अधिक 5 प्रतिशत 48 प्रतिशत 43 प्रतिशत
एसयूवी 5 प्रतिशत 50 प्रतिशत 43 प्रतिशत
(टैक्स में जीएसटी, सेस आदि शामिल)

पेट्रोल प्लस हाइब्रिड पर 43 प्रतिशत टैक्स

अभी 4 सब मीटर 1200 सीसी वाले पेट्रोल प्लस हाइब्रिड पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है और 1500 सीसी वाले डीजल प्लस हाइब्रिड कारों पर कोई सेस नहीं है। 1200 सीसी से अधिक क्षमता वाले पेट्रोल प्लस हाइब्रिड पर 43 प्रतिशत टैक्स लगता है और 1500 सीसी से अधिक क्षमता वाले डीजल प्लस हाइब्रिड कारों पर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ 17 प्रतिशत सेस शामिल है।

यह भी पढ़ें- उदय कुमार ने रचा इतिहास, एक पैर से 16,500 फीट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा


यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : हिमाचल बीेजेपी के चारों उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस में मंथन जारी, क्या 'क्वीन' के मुकाबले में उतरेंगी 'महारानी'?