25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat के वडोदरा में ऑयल रिफाइनरी में धमाका, कोई हताहत नहीं

Gujarat Fire Accident: गुजरात के वडोदरा में ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) रिफाइनरी के भंडारण टैंक में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग गयी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 12 Nov 2024, 9:08 AM IST

Gujarat Fire Accident: शहर के पास कोयली स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर बाद विस्फोट के बाद आग लग गई। धमाके के बाद रिफाइनरी में विकराल आग भभक उठी। आग के चलते आसपास के कई किलोमीटर तक धुआं फैल गया। धमाके के कारण आसपास की कंपनियों में दहशत फैल गई। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। आइओसीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात रिफाइनरी में 1000 किलो लीटर की क्षमता वाली बेंजिन स्टोरेज टैंक में आग लगी है।

चलाया गया बचाव अभियान

वडोदरा के कोयली गांव में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में विस्फोट के बाद निकासी और बचाव अभियान चलाया गया। विस्फोट के बाद धुएं के गुबार के बीच कर्मचारियों को रिफाइनरी से बाहर निकाला गया। पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कोई हताहत नहीं

ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी ज्योति पटेल ने कहा, 'रिफाइनरी में बचाव अभियान चलाया गया। घटना में किसी गंभीर चोट या हताहत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऑपरेशन आगे बढ़ने पर हमें हताहतों के बारे में पता चलेगा।

ये भी पढ़े: चेन्नई एयरपोर्ट पर DRI की कार्रवाई, इतने करोड़ के सोने की तस्करी 25 यात्री गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग