5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab के मनसा में मूसेवाला की अंतिम अरदास, अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में पहुंचे लोग

Sidhu Moosewala's antim ardas: आज सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास और भोग है। इसमें शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में उनके फैंस पहुँच रहे हैं। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jun 08, 2022

 Thousands converge at Musa village as fans, family reminisce Sidhu Moosewala on his bhog

Thousands converge at Musa village as fans, family reminisce Sidhu Moosewala on his bhog

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास और भोग आज करीब 11:30 बजे मनसा के अनाज मंडी में शुरू हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए मूसेवाला के लाखों प्रशंसक शामिल होने के लिए पड़ोसी राज्यों से भी पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। हरियाणा और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों से लोग सुबह 4 बजे से ही भोग स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मूसेवाला के पिता ने भी उनके सभी फैंस से इस भोग में शामिल होने की अपील की थी।

भारी संख्या में अंतिम अरदास के लिए पहुँच रहे फैंस
जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के बावजूद अनाज मंडी में राज्य और पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक उनके भोग में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कई लोग '29 मई को ब्लैक डे' और 'मूसेवाला अमर रहे' जैसे पोस्टर लिए हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान सभी 'मूसेवाला के लिए न्याय' की मांग करते हुए भी दिखाई दिए। भारी संख्या में फैंस के अंतिम अरदास में शामिल होने का अंदाजा प्रशासन को भी था। इसलिए यातायात के सुचारू प्रवाह और मनसा में भोग स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं।

IMAGE CREDIT: Twitter

कांग्रेस ने दुकाने बंद करने की अपील की
मूसेवाला की अंतिम अरदास को देखते हुए मंडी में लोगों के लिए पानी की व्यवस्था के अलावा पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सिद्धू मूसेवाला के पिता फैंस के साथ अपना दुख भी बाटेंगे। वहीं, कांग्रेस ने इलाके में आज 1 बजे तक सभी दुकानों को बंद रखने की अपील की है।

बड़े राजनीतिक नेता भी मूसेवाला के पिता से पहुंचे थे मिलने
बता दें कि 29 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी गायक मूसेवाला की गोलियों से हत्या कर दी थी। ये घटना पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद ही हुई थी। 1 जून को मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया गया था और फिर अगले दिन उनकी अस्थियां करतारपुर साहिब में विसर्जित की गई थीं। मूसेवाला के पिता से मिलने सीएम भगवंत मान, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी भी कई कांग्रेसी नेताओं के साथ पहुंचे थे।

यह भी पढ़े- सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज- परिजनों से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी