30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज- परिजनों से मिलने के बाद बोले राहुल गांधी

Sidhu Moosewala: आज राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले। इस दौरान उन्हें देख मूसेवाला के पिता भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया। इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मूसेवाला को इंसाफ दिलाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 7 Jun 2022, 3:03 PM IST

Rahul Gandhi Meets  Singer Sidhu Moose Wala's Family In Punjab

Rahul Gandhi Meets Singer Sidhu Moose Wala's Family In Punjab

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मूसेवाला के परिवार से मिले और उनके पिता को भावुक हो गले लगा लिया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई और नेता भी मनसा में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे। यहाँ उनके साथ उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी भी थे। इस दौरान मूसेवाला के घर के आस-पास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। राहुल गांधी जब मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे तो मीडिया को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी और न ही उन्होंने मीडिया से कोई चर्चा की। सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही है।

इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जिस दुःख से गुज़र रहे हैं उसे बयां करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है, और हम दिला कर रहेंगे।" राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि वो मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा पर्यस करेंगे।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उन्होंने अपने ट्वीट में राज्य की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा, "राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।"
इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने मूसेवाला के पिता को गले लगाते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है। एक और तस्वीर में वो सिद्धू मूसेवाला की फोटो के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

29 मई को हुई थी हत्या
29 मई को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब मूसेवाला की हत्या हुई थी तब राहुल गांधी देश से बाहर थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मनसा सीट से चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़े- मूसेवाला के बाद कांग्रेस सांसद Ravneet Bittu को जान से मारने की मिली धमकी, मामला दर्ज