
Threat call to Ludhiana Congress MP Ravneet Bittu, files police complaint
पंजाब में माहौल ठीक नहीं चल रहा। यहाँ गैंगस्टर्स और आतंकवादियों की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन किसी ने किसी बड़े दिग्गज को मौत की धमकियाँ मिल रही है। अब सिद्धू मूसेवाला के बाद लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बिट्टू ने लुधियाना पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
व्हाट्सएप पर पर जान से मारने की धमकी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू ने लुधियाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उन्हें ब्रिटेन से व्हाट्सएप पर जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए धमकी भरे कॉल आए हैं। पंजाब सरकार ने बिट्टू की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने पुलिस को जानकारी दी कि मंगलवार सुबज 9:30 बजे उन्हें उनके निजी नंबर पर वाट्सएप कॉल आई थी जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी जानकारी बिट्टू ने पंजाब सरकार के गृह विभाग को भी दी है जिसकी पुष्टि स्वयं उनके पर्सनल असिस्टेंट ने की है। फिलहाल, रवनीति सिंह बिट्टू देश के बाहर हैं। उन्हें एक ग्रुप कॉल की गई थी जिसमें उनके साथ हिन्दू नेता संदीप गोरा थापर, मनसा से किसान नेता रुल्दू सिंह भी शामिल थे। इससे पहले भी उन्हें खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से धमकियाँ मिलती रही हैं।
बेअंत सिंह की भी आतंकवादियों ने की थी हत्या
बता दें कि रवनीत बिट्टू के दादा बेअंत सिंह की भी हत्या की गई थी। उनकी मौत चंडीगढ़ में आतंकवादी हमले में हुई थी। इसके बाद से उन्हें केन्द्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा मुहैया कराई गई हैं। गौरतलब है कि पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से आतंकवादी और अधिक सक्रिय हो गए हैं।
अलर्ट मोड में पंजाब पुलिस
हाल ही में खालिस्तानी आतंकियों की साजिश का भी खुफिया इनपुट में खुलासा हुआ था जिसमें सामने आया था कि वो जेलब्रेक कर कुख्यात आतंकियों को छुड़ाने की योजना बना रहे हैं। इस खुलासे के बाद से ही पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है।
यह भी पढ़े- राजस्थान से जुड़ रहे पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार
Updated on:
7 Jun 2022, 2:09 PM IST
Published on:
7 Jun 2022, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.