29 मई की शाम 28 साल के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मार कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद अब बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है. इस खबर के सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इससे पहले भी सलमान खान की मुंबई पुलिस द्वारा सिक्योरिटी को बढ़ाया गया था, लेकिन इस बार उनके पिता को भी धमकी मिली है, जिसके चलते सभी अलर्ट पर हैं.