अपने जबरदस्त गानों से ग्लोबल लेवल पर अपना नाम बनाने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की 29 मई की शाम उनके गांव के पास कुछ लोगों ने गोली माकर कर हत्या कर दी. इस खबर के बारे में ही उनके फैंस को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि सिंगर अब हमारे बीच नहीं रहे. वहीं, उनके गानों को फैंस खूब पसंद किया करते थे. इसके साथ ही पंजाब इंडस्ट्री से लेकर बलीवुड इंटस्ट्री के सभी सितारों ने उनको श्रद्धांजलि दी.