13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fight against obscenity: अश्लील गानों के खिलाफ बिहार पुलिस ने शुरू की मुहिम, साथ आए ये बड़े एक्टर, सिंगर और इंफ्लुएंसर्स

Fight against obscenity: अश्लील गानों के खिलाफ बिहार पुलिस ने एक विशेष मुहिम शुरू की है। अब कलाकारों ने एक सुर में कहा कि फुहड़ गानों से समाज दूषित हो रहे है, इन पर लगाम लगाना जरूरी है। बिहार पुलिस के मिशन को सराहते हुए सेलेब्रिटीज ने लोगों से अपील की।

3 min read
Google source verification
Fight against obscenity: Bihar police started campaign against obscene songs, big actors, singers influencers came together

अश्लील गानों के खिलाफ बिहार पुलिस ने शुरू की मुहिम, साथ आए ये बड़े एक्टर, सिंगर और इंफ्लुएंसर्स

Fight against obscenity: बिहार पुलिस ने भोजपुरी गोनों में अश्लीलता के खिलाफ मुहिम शुरू की, इस पर धीरे धीरे सबका समर्थन मिलने लगा है। बिहार दिवस के मौके पर भोजपुरी, हिंदी सिनेमा और टीवी के कई कलाकारों सहित राज्य के कई इंफ्लुएंसर ने भी अश्लीलता के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया है। इन सभी का कहना है कि भाषा कोई हो, अश्लील या द्विअर्थी गानों को बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए। सार्वजनिक जगहों पर भोजपुरी, मगही, मैथिली, या फिर हिंदी गानों के प्रसारण पर पूरी तरह से रोकथाम के लिए बिहार पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम की तारीफ की जा रही है।

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने हाईकोर्ट लगाई याचिका

आपको बता दें कि भोजपुरी में बढ़ती अश्लीलता को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने गायक हनी सिंह के नए गाने 'मेनियक' के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इस गाने को अब तक करीब 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भी एक निर्देश जारी कर कहा कि कहीं भी अगर अश्लील गाने बजाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रिया मलिक ने की बिहार पुलिस मुहिम की तारीफ

सिंगर प्रिया मलिक ने बिहार स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा, अश्लील गीत संगीत जननी मां सीता की धरती पर स्त्रियों की मान-मर्यादा और सम्मान को आघात पहुंचाते हैं। यूट्यूब पर फूहड़ कंटेंट, समाज में गंदगी फैलाने वाले अश्लील नृत्य और फूहड़ वार्तालाप से मंच सजाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रिया मलिक ने कहा कि बिहार स्थापना दिवस पर मैं बिहार पुलिस का स्वागत करती हूं, जिन्होंने हमारी इस आवाज को हौसला देते हुए शानदार मुहिम शुरू की है। जय बिहार।

इस मुहिम में जुड़कर अच्छे समाज का निर्माण करें: विनय आनंद

अभिनेता विनय आनंद अपनी साफ-सुथरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बिहार पुलिस की इस पहल को सहारा है। पब्लिक प्लेसेज में द्विअर्थी गाने जोर-जोर से बजाए भी जाते हैं। बिहार पुलिस इसके खिलाफ अभियान चला रही है कि जो व्यक्ति ऐसे गाने बजाएगा या सुनेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभिनेता आनंद ने कहा कि यह बहुत अच्छी मुहिम है, आपलोग भी इस मुहिम से जुड़कर अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

कई टिवी हस्तियों ने अश्लीलता के खिलाफ उठाई आवाज

टीवी की फेमस अभिनेत्री रीना रानी ऐसे फूहड़ गानों से सख्त नाराज हैं। अभिनेत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आजकल भोजपुरी में सबसे अधिक इस तरह के द्विअर्थी गाने बनते हैं। इस तरह के गानों को बजानेवालों के खिलाफ बिहार पुलिस का अभियान वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार पुलिस के इस मिशन में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें:- EPFO अकाउंट होल्‍डर को मिलता है 7 लाख तक का बीमा: क्या है इसकी योग्यता? राशि के लिए कैसे करें क्लेम

स्नेहा पल्लवी ने भी बिहार पुलिस की तारीफ

अभिनेत्री स्नेहा पल्लवी ने भी फूहड़ गानों से समाज में बढ़ रही अश्लीलता पर आवाज उठाई है। अभिनेत्री ने कहा कि वल्गर गानों के खिलाफ बिहार पुलिस की मुहिम बहुत ही शानदार है। उन्होंने लोगों से अपील है कि बिहार पुलिस के इस मिशन में साथ आएं।

फूहड़पन के खिलाफ सबको आगे आना होगा : फैशन डिजाइनर

फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा ने लिखा है कि बिहार पुलिस की यह बहुत शानदार पहल है। अश्लील गाने किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होने चाहिए, क्योंकि इससे सभी ज्यादा परेशान महिलाएं ही होती हैं। उन्होंने कहाकि सबको मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पटना के कई इंफ्लुएंसर भी इस मुहिम में शामिल हुए हैं। इन सबने भोजपुरी गानों के जरिए समाज में फैली अश्लीलता पर अपनी आवाज उठाई है।

किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अश्लीलता : डीजीपी

आपको बता दें कि बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बीते दिनों मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपील की थी कि अश्लीलता के खिलाफ हम सभी को मिलकर कड़े कदम उठाने होंगे। डीजीपी ने कहा था कि किसी भी रूप में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेज पर डांस के नाम पर बढ़ती अश्लीलता के खिलाफ महिलाओं को खुद खड़े होकर विरोध करना चाहिए।

अश्लील भोजपुरी गानों के खिलाफ विशेष अभियान

बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण रोकने के लिए सभी जिलों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। अश्लील गीतों का प्रसारण करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश सभी क्षेत्रीय आइजी-डीआइजी को दिया गया है।