15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेताजी की मृत्यु वाले पोस्टर पर फंसे राहुल गांधी, FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

FIR On Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। यह मामला नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

FIR On Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। यह मामला नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गर्माई हुई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के दौरान राहुल गांधी द्वारा एक विवादित पोस्ट की गई थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई है। यह शिकायत दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में की गई है। इसमें राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख का उल्लेख करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि बीते दिन बिहार के समस्तीपुर में एक व्यक्ति कांग्रेस सांसद के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी की वजह से उनको 250 रुपए का नुकसान हुआ है।

कोलकाता में दर्ज हुई एफआईआर

यह एफआईआर स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा की गई है। समूह के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन रोड पर नेताजी के पैतृक घर के पास प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विवादित पोस्ट को लेकर अपना विरोध जताया।

गांधी परिवार ने की नेताजी की यादों को मिटाने की ​कोशिश

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पुरानी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस पार्टी ने नेताजी को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा भारत के लोगों की यादों से नेताजी की यादों को मिटाने की कोशिश की है। इस बार भी उन्होंने नेताजी के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की वजह से हुआ 250 रुपए का नुकसान, व्यक्ति पहुंच गया कोर्ट

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह विवाद इस सप्ताह के शुरुआत में हुआ था, जब राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में नेताजी की मृत्यु की तारीख 18 अगस्त 1945 बताई। यह वही तारीख थी जब नेताजी का विमान ताइहोकू (जो अब ताइपे में है) में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हालांकि, नेताजी की मृत्यु की सही तारीख की कभी भी पुष्टि नहीं हो पाई और उनके गायब होने के बाद बने आयोगों ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। ऐसे में राहुल गांधी नेताजी की मृत्यु की तारीख कैसे तय कर सकते है।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और बीजेपी ने की आलोचना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस पोस्ट की ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी आलोचना की जिसका गठन नेताजी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद किया था। साथ ही, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने भी राहुल गांधी के इस पोस्ट पर आलोचना की।