
नई दिल्ली स्थित आईटीओ के पास विकास भवन में लगी आग, मचा हड़कंप
दिल्ली के आईटीओ के पास स्थित विकास भवन में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस सूचना के फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। और मुस्तैदी के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग कैसे लगी और कितनी भयानक इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है अभी तक को जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल कर्मी आग लगने के बारे में जांच कर रहे हैं।
शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना
बताया जा रहा है कि, आईटीओ के पास स्थित विकास भवन में पहले भी हादसे होते आए हैं। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि, कहीं किसी शार्ट सर्किट की वजह से आग न लग गई हो। वैसे दिल्ली पुलिस व दमकल कर्मी पूरे जोर शोर से आग बुझाने में लगे हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Updated on:
22 Apr 2023 09:59 am
Published on:
22 Apr 2023 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
