9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद: 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, 25 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाती रही लड़की जिंदा जली

Ahmedabad Fire Incident: अहमदाबाद में शनिवार को 11 मंजिले बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर पर भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में एक बच्ची जिंदा जल गई। घटना अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके की है। अब हादसे के बाद लोग बिल्डिंग सोसायटी और अग्निशमन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
84.jpg

Fire Broke Out on Seventh Floor of Ahmedabd Building near Girdharnagar Girl Dead

Ahmedabad Fire Incident: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक इमारत में भीषण आग गई। इस हादसे में 15 साल की एक लड़की जिंदा जल गई। इमारत में लगी आग का कई वीडियो सामने आया है। जिसमें लड़की बालकनी से मदद के लिए चिल्लाने दिख रही है। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह 7:28 बजे फोन आया था। इसमें बताया गया कि शाहीबाग स्थित गिरधर नगर सर्किल के पास स्थित ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लगी है। सूचना के बाद पुलिस एम्बुलेंस समेत दमकल की 15 गाड़ियां लेकर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के समय फ्लैट में 5 लोग थे। चार बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि प्रांजल नामक 15 साल की लड़की कमरे में फंस गई, जिसकी मौत हो गई।



काफी देर तक बालकनी में फंसी रही लड़की


घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब बचाव कार्य शुरू हुआ। दमकल कर्मियों की एक टीम 8वीं मंजिल पर पहुंची। वहां से रस्सी बांधकर दो लोग उस बालकनी तक पहुंचे, जहां लड़की फंसी थी। दमकल कर्मियों ने लड़की को बाहर निकाला, फिर उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।


बालकनी से बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही लड़की


इस हादसे में जान गंवाने वाली लड़की प्रांजल के बारे में लोगों ने बताया कि वह कमरे में फंस गई थी। बाद में आग तेज होने पर वह बालकनी की तरफ चली गई और जान बचाने की गुहार लगाने लगी। लेकिन आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल की टीम वहां पहुंचती वह बुरी तरह से जल चुकी थी। डॉक्टर के मुताबिक, उसे 100% बर्न इंजरी हो चुकी थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।


फ्लैट में रहने वाले चार लोग अस्पताल में भर्ती

आग लगने की यह घटना अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में स्थित ऑर्किड ग्रीन फ्लैट में हुई। जहां 11 मंजिली बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। जिस फ्लैट में आग लगी, उसमें रहने वाले परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है।


पांचवीं मंजिल तक ही पहुंच रहा था पानी, सीढ़ी खुलने में भी हुई देरी


हादसे से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें यह देखा जा सकता है कि फायर फाइटर्स कैनन से निकल रहा पानी 5वीं मंजिल तक ही पहुंच रहा था। जबकि, आग 7वीं मंजिल में लगी थी। इससे आग फैलती गई और समय रहते उस पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि दो दमकल कर्मी स्नोर्कल लैडर (सीढ़ी) खोलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह खुल ही नहीं रही थी। अगर समय पर सीढ़ी खुल जाती तो शायद बच्ची की जान बच जाती।

यह भी पढ़ें - गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 9 की दर्दनाक मौत, दोनों गाड़ियों को काटकर निकाले शव