9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग, शॉर्ट सर्किट से लगी, दमकल की तेजी से टला बड़ा हादसा

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और एयरपोर्ट संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 09, 2026

Mumbai Terminal Fire Case: मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 में गुरुवार शाम आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात का आकलन करते हुए आग को लेवल-1 श्रेणी में रखा गया।

जानें डिटेल्स


बताया गया कि शाम करीब 7:05 बजे आग लगने की पुष्टि हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आग टर्मिनल-1 के 1बी सर्कल में मौजूद सीसीटीवी सर्वर रूम से शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर तक सीमित रही और समय रहते इसे फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए गए। साथ ही एयरपोर्ट के संचालन पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा।

आग लगने का वजह


प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में आग लगी थी, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आग शाम 6:10 बजे लगी थी, लेकिन फायर टीमों ने कुछ ही मिनटों में इसे बुझा दिया। त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।