11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand: स्पेन की टूरिस्ट महिला से गैंगरेप के पांच और आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड के दुमका में स्पेन की टूरिस्ट ब्लॉगर के साथ हुए गैंगरेप के पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

less than 1 minute read
Google source verification
 Five more accused of gang rape of Spanish tourist woman arrested in jharkhand

झारखंड के दुमका में स्पेन की टूरिस्ट ब्लॉगर के साथ हुए गैंगरेप के पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपनी बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकली स्पेनिश टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही ‍थी। एसआईटी ने कई स्थानों पर इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी।

पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा

इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। चेक की प्रतिलिपि और राशि ट्रांसफर से संबंधित पत्र पीड़िता के पति को दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रदान किया। पीड़ित विदेशी महिला अपने पति के साथ वर्ल्ड टूर पर निकली हैं। वे पांच साल से सफर कर रहे हैं।

जुलाई महीने में भारत में किया था प्रवेश

अब तक ये जोड़ी एक लाख सत्तर हजार किलोमीटर की यात्रा बाइक से ही पूरी कर चुकी है। दोनों ने अलग-अलग मोटरसाइकिल रखी है। ईरान, इराक, सउदी अरब के बाद ये पाकिस्तान पहुंचे थे और वहां 8,000 किमी का सफर तय करने के बाद इन्होंने बाइक से ही जुलाई महीने में भारत में प्रवेश किया था।

ये भी पढ़ें: Sandeshkhali: शाहजहां शेख को CBI के हवाले नहीं करेंगी ममता बनर्जी, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट