9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ को बनाया मुद्दा अब बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने शुभेन्दु अधिकारी को सीएम बनने की दे दी बधाई

सीएम बनने के बाद अधिकारी को लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का नाम भी शामिल हो गया है। एक लेटर जारी करके बधाई दी गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 09, 2026

Sheikh Hasina Congratulates Suvendu Adhikari

पूर्व पीएम शेख हसीना ने शुभेन्दु अधिकारी को दी बढ़ाई(फोटो-IANS)

Sheikh Hasina Congratulates Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली हैं। वे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के पहले सीएम हैं। शुभेन्दु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है। सीएम बनने के बाद अधिकारी को लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का नाम भी शामिल हो गया है। एक लेटर जारी करके बधाई दी गई।

शेख हसीना ने क्या कहा?


अपने लेटर में शुभेन्दु अधिकारी को बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निर्णायक जीत के बाद श्री सुवेंदु अधिकारी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इसके साथ ही अपने उन्होंने पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना भी की।

चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ को बनाया था मुद्दा


बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से आक्रामक प्रचार किया गया था। जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठ को भी मुद्दा बनाया गया था। बीजेपी के सभी शीर्ष नेताओं ने चुनाव में इस बात को जोर-शोर से उठाया कि बंगाल में भाजपा सरकार आने पर राज्य से घुसपैठियों को भगाया जाएगा। टीएमसी के ओर से इस बात का विरोध किया गया था कि भाजपा धर्म देखकर लोगों को भगाने की बात कर रही है।

5 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली


आज के शपथ ग्रहण समारोह में शुभेन्दु अधिकारी के साथ बीजेपी के 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। खड़गपुर से नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष, विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा खुदीराम टुडू, निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के परेड ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया था।