20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व CM Arvind Kejriwal पहुंचे तिरुपति बालाजी, दिल्ली के लिए मांगी खास मन्नत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए तिरुपति पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। बता दें कि इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं।

less than 1 minute read
Google source verification

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे है। इस अवसर पर वे भगवान बालाजी के चरणों में शीश नवाकर देशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे है।

दिल्ली के लिए की प्रार्थना

पूर्व CM केजरीवाल का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह बताते हैं की वह पहली बार तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हैं। और उन्होंने सभी देशवासियों और देश की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दिल्ली के लिए भगवान के आगे अपनी मनोकामना राखी।

दिल्लीवासियों की रक्षा के लिए बोले केजरीवाल

बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था, यह यात्रा उनके लिए बहुत विशेष है और वे भगवान बालाजी से दिल्लीवासियों की रक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा दिल्लीवासियों के भले के लिए काम कर रही है और इस यात्रा के दौरान वे भगवान से आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त करेंगे।

ये भी पढ़े: शोधार्थियों को विकसित भारत के विजन से जोड़ेगा RSS, देशभर से रिसर्चर होंगे शामिल