11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nitish Kumar का उत्तराधिकारी बनेगा ये पूर्व IAS अधिकारी! लोकसभा चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका

EX IAS Manish Verma: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) में आज पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा की एंट्री हो गई। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनीष वर्मा को नीतीश कुमार का उत्ताराधिकारी माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification

EX IAS Manish Verma: पूर्व IAS अधिकारी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मनीष वर्मा आज जेडीयू में शामिल हो गए। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मनीष वर्मा 2000 बैच के अधिकारी थे और नीतीश कुमार के सलाहकार रह चुके हैं। वर्मा जब सदस्यता ले रहे थे तब जदयू कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और रामबचन राय मौजूद रहे। पूर्व IAS मनीष वर्मा ने नीतीश कुमार को महत्वपूर्ण पद देने के लिए धन्यवाद दिया। इन्हें नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में जदयू के बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे इनका महत्वपूर्ण योगदान बताया जाता है।

क्या बोले मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने सदस्यता पर्ची मिलने के बाद कहा कि वह वैसे ही महसूस कर रहे हैं जैसा उन्होंने आईएएस के लिए क्वालीफाई करते समय किया था। वर्मा ने संजय झा और अन्य जेडीयू शीर्ष नेताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दावा किया कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में गलत जानकारी दी गई है और बताया कि वह नालंदा के निवासी हैं और उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है।

संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद है खाली

उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने के बाद से संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद खाली है, और मनीष वर्मा को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल, मनीष वर्मा मंगलवार को जेडीयू में शामिल हो गए हैं।

कौन हैं मनीष वर्मा ?

मनीष वर्मा नीतीश कुमार के सलाहकार रहे हैं। नालंदा जिले से आने वाले मनीष वर्मा कुर्मी हैं। मनीष वर्मा लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय थे। मनीष जेडीयू के एकलौते ऐसे नेता थे जो हर उम्मीदवारों के क्षेत्र में गए और वहां जाकर रणनीति बनाई। मनीष ने हर क्षेत्र में जाकर बात की और अपना समीकरण तैयार किया। मनीष वर्मा चुनाव बाद भी घूम रहे हैं। इन्हीं सब वजहों से इनको मजबूत दावेदार और नीतीश कुमार के उतराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। मनीष IAS अधिकारी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिहार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल था। मनीष अभी संगठन में किसी पद पर नहीं हैं । अब संगठन के जरिए पार्टी की कमान सौंपे जाने की गुंजाइश है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश उन्हें संगठन महासचिव बनाकर पार्टी का कामकाज सौंप सकते हैं। इसी तरह आरसीपी सिंह को भी पहले उन्होंने संगठन महासचिव बनाया था बाद में अध्यक्ष।