
Sudhakar Singh
बिहार के पूर्व मंत्री और सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य के नौकरशाहों पर हमला बोला। सांसद सुधाकर सिंह ने एक वाक्या शेयर करते हुए कहा कि 7 IAS अधिकारियों को जानता हूं जो एक पेज का नोट नहीं लिख पाते थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मैं दिखाउंगा कि बिहार के नौकरशाहों की क्या स्थिति है। ये लोग एक पेज भी ठीक से नहीं लिख सकते ऐसे में राज्य के लिए नई नीति का निर्माण कैसे करेंगे।
सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, 'मैं मंत्री रह चुका हूं तो इस आधार पर कह रहा हूं कि बिहार के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण विषय नहीं है। मैं किसी राजनीतिक दल को दोष नहीं देना चाहता क्योंकि राजनीतिक दलों के अंदर वो इंटर्नल सिस्टम नहीं है कि वे इस तरह के विषयों का समाधान कर सकें। बिहार में फ्रेश ग्रेजुएट IAS तो हो जाता है लेकिन वे एक पेज का नोट नहीं लिख पाते।
सुधाकर सिंह बिहार के रहने वाले हैं वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। सुधाकर सिंह के पिता राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह। वे बिहार में शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं। राजद नेता और बिहार राजद प्रमुख जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने 2022 में उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए और अधिकारियों को "चोर" करार देते हुए कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। NDA ने पहले ही साफ कर दिया है कि चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीतीश कुमार की JDU, चिराग पासवान की LJP (R), जीतन राम मांझी की HUM और रालोमा के साथ गठबंधन में है। वहीं विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं।
Published on:
15 Feb 2025 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
