
Former Punjab speaker and senior SAD leader Nirmal Singh Kahlon passes away
पूर्व स्पीकर और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह कहलों का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निर्मल सिंह कहलों काफी समय से बीमार चल रहे थे और अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दुख जताया है। कहलों के बेटे ने जानकारी दी है कि रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर लिखा, "अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर एस निर्मल सिंह कहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी दूरदर्शी सलाह को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में मैं कहलों परिवार के साथ हूं।"
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मल सिंह कहलों वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शुक्रवार रात करीब 2 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे रवि कारण सिंह ने जानकारी दी है कि उनके पिता निर्मल सिंह कहलों का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गाँव दादूजोद में किया जाएगा।
बता दें कि निर्मल सिंह कहलों हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां सीट से विधायक चुनाव लड़ते रहे हैं। वर्ष1997 से 2002 तक पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य मंत्री रहे थे। वो वर्ष 2007 से 2012 तक पंजाब विधानसभा के स्पीकर थे। उनपर भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोप लगाया लगे थे, लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।
यह भी पढ़े- मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, क्यों अलग हो गए थे अखिलेश यादव?
Published on:
16 Jul 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
