31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणा सागर RJD में हुए शामिल, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Former DGP Karuna Sagar joins RJD : तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर आज पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए। बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी हमारी पार्टी में शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Former DGP Karuna Sagar joins RJD

Former DGP Karuna Sagar joins RJD

Former DGP Karuna Sagar joins RJD : बिहार के रहने वाले और तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर रविवार राजधानी पटना में राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में उन्होंने राजद की सदस्यता दिलाई गई है। अब करुणा सागर सियासत के मैदान में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे है। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित कई आरजेडी के कई दिग्गज मौजूद रहे। इस दौरान तेजस्वी यादव केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।


तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि आज के दौर में अघोषित इमरजेंसी है। इस दौर में करुणा सागर ने आरजेडी ज्वाइन किया। आरजेडी सभी की पार्टी है। आरजेडी जात कि नहीं जमात की पार्टी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2022 तक गरीबी मिटाएंगे, किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे जैसे वादे केंद सरकार पूरा नहीं कर पाई। जातीय गणना पर मीडिया के सवाल उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार जातीय गणना कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी, समर्थन में आए राकेश टिकैत, दिल्ली पुलिस मुस्तैद


लोकसभा चुनाव 2024 के पहले पूर्व आईपीएस ने थामी लालटेन


पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने राजनीति के मैदान में एंट्री के लिए राजद का लालटेन थाम लिया। अगले साल 2024 लोकसभा चुनाव के पहले राजद में एक पूर्व आईपीएस के शामिल होने को बड़ी रणनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं करुणासागर ने कहा कि वे पार्टी को सशक्त करने के लिए काम करेंगे। बिहार के हित में उन्होंने राजद का दामन थामा है।