6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok sabha election 2024: भाजपा में शामिल हुईं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, 2 दिन पहले दिया था इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से आगामी चुनाव लड़ सकती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Former Telangana Governor Tamilisai Soundararajan re-joins BJP

तेलंगाना की पूर्व गवर्नर तमिलिसाई सौंदरराजन बुधवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने दो दिन पहले यानी 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिलिसाई सौंदरराजन ने अपना इस्तीफा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा था। उनका इस्तीफा स्वीकार स्वीकार होने के बाद झारखंड में गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

गौरतलब है कि तमिलिसाई सौंदरराजन के इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा के टिकट पर दक्षिण चेन्नई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।