आपको बता दूं कि इस जिम को आईआईटी दिल्ली के चार विद्यार्थियों अमन राय, अमल जॉर्ज, अनुराग दानी और रोहित पटेल ने मिलकर तैयार किया है। इसका नाम एरोलीप X (Aroleap X Home Gym) रखा गया है। इस जिम को महानगरों और शहरों में रहने वाले लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है। इसे छोटे से घर या किसी छोटे से कमरे के किसी कोने में या किसी दीवार पर बहुत आसानी से फिट किया जा सकता है।