15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ration Card: आपके हिस्से का राशन कोई और तो नहीं ले रहा? जानिए फ्री में कितना मिलना चाहिए और कम मिले तो शिकायत का तरीका

Ration Card: अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो जानिए PHH और AAY कार्डधारकों को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलना चाहिए। साथ ही जानें कम राशन मिलने पर कहां और कैसे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Jul 15, 2026

free ration rules phh aay monthly entitlement and complaint process

राशन कार्ड। प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

Ration Card: अगर आप राशन कार्ड के जरिए हर महीने सरकारी मुफ्त राशन लेते हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आपके परिवार को नियम के अनुसार कितना अनाज मिलना चाहिए? कई बार जानकारी के अभाव में लोग अपने हिस्से से कम राशन ले लेते हैं या फिर राशन वितरण में गड़बड़ी का शिकार हो जाते हैं।

PHH राशन कार्ड पर कितना मुफ्त राशन मिलता है?

यदि आपके पास प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) राशन कार्ड है, तो परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन मिलता है।

उदाहरण के तौर पर, यदि आपके राशन कार्ड में 5 सदस्य दर्ज हैं, तो आपको हर महीने कुल 25 किलो राशन मिलेगा। परिवार में जितने सदस्य पंजीकृत होंगे, उसी आधार पर राशन की मात्रा तय की जाती है।

AAY राशन कार्ड वालों को कितना राशन मिलता है?

अगर आपके राशन कार्ड पर अंत्योदय अन्न योजना (AAY) लिखा है, तो राशन प्रति सदस्य के हिसाब से नहीं दिया जाता। इस श्रेणी के कार्डधारकों को पूरे परिवार के लिए हर महीने 35 किलो मुफ्त राशन निर्धारित है, चाहे परिवार में सदस्यों की संख्या कुछ भी हो।

राशन लेने के बाद रसीद लेना क्यों जरूरी है?

राशन प्राप्त करने के बाद रसीद लेना बेहद महत्वपूर्ण है। रसीद में यह स्पष्ट रूप से दर्ज होता है कि आपको कितना राशन दिया गया है। रसीद की मदद से आप आसानी से यह जांच सकते हैं कि निर्धारित मात्रा में राशन मिला है या नहीं। यदि भविष्य में कोई विवाद या शिकायत होती है, तो यही रसीद आपके लिए महत्वपूर्ण प्रमाण का काम करती है।

कम राशन मिले तो तुरंत करें शिकायत

अगर राशन डीलर आपको तय मात्रा से कम राशन देता है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। आप इसकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग से कर सकते हैं।

शिकायत दर्ज कराने के लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं—

अन्न सहायता WhatsApp नंबर: 9868200445

IVRS हेल्पलाइन नंबर: 14457

'मेरा राशन' APP के जरिए ऑनलाइन शिकायत

शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच करते हैं और आवश्यक कार्रवाई करते हैं।

अपने अधिकारों की जानकारी रखना है जरूरी

राशन कार्डधारकों को हर महीने राशन लेते समय उसकी मात्रा जरूर जांचनी चाहिए। साथ ही रसीद लेना न भूलें। अगर कहीं भी गड़बड़ी दिखाई दे या तय मात्रा से कम राशन मिले, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें। अपने अधिकारों की जानकारी रखने से ही आप सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं।