11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 Summit: भारत पहुंचे जो बाइडेन से मिलने वाली ये बच्ची कौन है?

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जब अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। उनका स्वागत करने वालों में एक छोटी बच्ची भी थी, जो चर्चा का कारण बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
jo_with_baby.jpg

G20 summit 2023: भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल को छू जाने वाला दृश्य तब दिखाई दिया जब अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का पालम हवाई अड्डे पर एक छोटी सी लड़की ने स्वागत किया। इन दोनों की मुलाकात की तस्वीर ने तुरंत ही दुनिया का ध्यान खींच लिया कि आखिर ये बच्ची कौन है जो अमरीकी राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंची है। तो आपको बता दें कि यह छोटी सी बच्ची भारत में अमरीकी राजदूत एरिक गार्सेटी की बेटी माया गार्सिया है, जिसे जो बाइडन ने देखते ही गले लगा लिया।


G20 शिखर सम्मेलन की सिक्योरिटी में 1.30 लाख जवान

G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 19 देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं। इसके लिए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि इस दौरान दिल्ली में स्थानीय पुलिस के 50 हजार जवान, NSG, CRPF, CAPF और आर्मी के करीब 80 हजार जवान तैनात किए गए हैं। बड़ी संख्या में बुलेट प्रूफ गाड़ियां, एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, फाइटर जेट राफेल, एयरफोर्स और सेना के हेलिकॉप्टर, हवा में 80 किमी तक मार करने वाली मिसाइल, चेहरा पहचानने वाले कैमरे, दिल्ली के आसपास के 4 एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। आवारा पशुओं को भी कई महत्वपूर्ण स्थानों से खाली कराया गया है। कई रूटों को डाइवर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पहली बार राजधानी में सुरक्षा का इतना बड़ा इंतजाम किया गया है।