
Ganesh Chaturthi 2022 PM Narendra Modi and President Draupadi Murmu Many Leader Wishes On Ganesh Festival
देशभर में गणेश चतुर्थी पूजा की धूम है। गणेशोत्सव पर घर-घर में मंगलमूर्ति की स्थापना की जा रही है। शुभ मुहूर्त में लोग अपने घरों में बप्पा को बिराज रहे हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस महापर्व में विघ्नहर्ता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। लोग घरों के साथ-साथ दफ्तर और चौराहों पर भी गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। इस दौरान कई जगहों पर समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं। गणपति बप्पा मोरया के नारों से वातावरण गुंजायमान हैं। इस बीच देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को गणेशोत्व के महापर्व की बधाईयां दी हैं।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि, इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था।
माना जाता है कि, सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। लेकिन शुभ मुहूर्त देखकर आप इसमें बदलाव कर सकते हैं। जहां गणपति बप्पा की स्थापना करनी है वहां गंगाजल छिड़ककर उस जगह को पवित्र करें।
यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त से गणेश उत्सव शुरू, जानिए घर में गणपति स्थापना की पूरी विधि, मुहूर्त और नियम
इसके साथ ही उत्तर पूर्व दिशा में पूजा की चौकी रखें और उस पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाकर पूजन सामग्री तैयार करें। 31 अगस्त यानी आज सुबह 11.05 से दोपहर 1.38 बजे तक बताया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- गणेश चतुर्थी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का संचार हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश उत्सव की बधाई दी है। उन्होंने गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भगवान श्री गणेश की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
अमित शाह ने भी दी बधाई
गणेश चतुर्थी के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने बप्पा का एक वीडियो शेयर कर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2022 : 10 साल बाद गणेश चतुर्थी पर आज बुधवार का विशेष संयोग
Published on:
31 Aug 2022 10:14 am
