23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंध्र प्रदेश: ONGC के तेल कुंए में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, आस-पास के खाली कराए गए गांव

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आग की घटना की जानकारी ली और काबू पाने के प्रयास तेज करने का आदेश दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

आंध्र प्रदेश में कोनसीमा जिले के मोरी गांव स्थित ओएनजीसी के एक तेल कुंए में अचानक गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि कई किलोमीटर तक देखा गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन एहतियात के तौर पर आसपास के गांव खाली करवा दिए हैं और पूरे इलाके की बिजली काट दी है।

रसोई गैस के चूल्हों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ओएनजीसी के अस्थायी रूप से बंद तेल कुंए में मरम्मत का काम चल रहा था। रिसाव के बाद गैस ने आग पकड़ ली, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरा इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

घटना के वायरल वीडियो में कर्मचारी बचने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। ओएनजीसी के अलावा अन्य दमकल गाड़िया देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आग की घटना की जानकारी ली और काबू पाने के प्रयास तेज करने का आदेश दिया है।