23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस फाइटर जेट की उड़ानों पर रोक! गुजरात हादसे के बाद वायुसेना का बड़ा फैसला

LCA Tejas Fighter Jet: भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान बेड़े की परिचालन स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। फाइटर जेट एलसीए तेजस इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया था। इस हादसे में विमान को भारी नुकसान हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) […]

2 min read
Google source verification
LCA Tejas Grounded

आसमान के 'तेजस' पर लगा ब्रेक!

LCA Tejas Fighter Jet: भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान बेड़े की परिचालन स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। फाइटर जेट एलसीए तेजस इस महीने की शुरुआत में संदिग्ध ब्रेक फेल होने के बाद एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया था। इस हादसे में विमान को भारी नुकसान हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बयान जारी कर कहा कि LCA तेजस विमान के किसी भी प्रकार के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई घटना नहीं हुई है। कंपनी ने कहा कि जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है वह उड़ान के दौरान नहीं, बल्कि जमीन पर एक मामूली तकनीकी खराबी थी। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने तकनीकी जांच के लिए उड़ान संचालन रोक दिया है।

तेजस बेड़े की जांच के आदेश

बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना ने सभी तेजस फाइटर जेट के उड़ान पर अस्थाई रोक लगा दी है। घटना 7 फरवरी 2026 की है, जब हल्का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के बाद लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हुआ था। हालांकि इसमें विमान का पायलट को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई थी। इस घटना के बाद वायुसेना ने पूरे तेजस बेड़े की जांच के आदेश दिए हैं ताकि तकनीकी खराबी का पता लगाया जा सके। हालांकि भारतीय वायु सेना ने अभी तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है।

जांच पूरी नहीं होने तक तेजस की उड़ान पर लगा ब्रेक

बताया जा रहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई भी तेजस उड़ान नहीं भर पाएगा। बीते साल 17 अक्टूबर को रक्षा मंत्री ने एचएएल के नासिक परिसर में LCA एमके 1A की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन किया था। LCA तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एचएएल को इंजन की सप्लाई कर रही है। तेजस विमान के रनवे पर हुई दुर्घटना ने भारतीय वायु सेना के बेड़े को उड़ान भरने से रोकने और विमानों को हुए नुकसान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।