जीत अडानी 2019 में अडानी ग्रुप में शामिल हुए, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिल्वेनिया, स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज में पढ़ाई की है। जीत अडानी ने ग्रुप CFO के कार्यालय में अपना करियर शुरू किया, जहां वे स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी देखते थे। जीत वर्तमान में अडानी एयरपोर्ट्स व्यवसाय के साथ-साथ Adani डिजिटल लैब्स का नेतृत्व कर रहे हैं।